फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: देसी शराब की दुकान के सेल्समैन से 1.86 लाख की लूट

Sun, 14 Apr 2024 11:08 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
बेटे के साथ दो दिन की बिक्री के रुपये लेकर घर जा रहा था सेल्समैन
विज्ञापन

पैकोलिया क्षेत्र के जीतीपुर के पास शनिवार रात हुई घटना
संवाद न्यूज एजेंसी
पैकोलिया। जीतीपुर के पास शनिवार रात करीब 9:30 बजे देसी शराब की दुकान के सेल्समैन से बाइक सवार बदमाशों ने 1.86 लाख रुपये लूटने का मामला प्रकाश में आया है। सूचना मिलते ही पुलिस ने घेराबंदी की, लेकिन बदमाश फरार होने में कामयाब रहे। सेल्समैन ने एक बदमाश का बाइक नंबर नोट कर पुलिस काे बताया है। थाने की टीम के अलावा एसओजी व स्वाॅट टीम संदिग्धों की तलाश में दबिश दे रही है। दुकान के लाइसेंसी की तहरीर पर केस दर्ज कर लिया है।
जानकरी के अनुसार, गड़हा दलथम्हन गांव निवासी हरिप्रसाद सोनकर परशुरामपुर थाना क्षेत्र के गोपीनाथपुर स्थित लाइसेंसी देसी शराब की दुकान पर सेल्समैन है। शनिवार रात उसने पुलिस को सूचित किया कि वह दो दिन की बिक्री के रुपये लेकर अपने पुत्र कुलदीप सोनकर के साथ बाइक से घर जा रहा था। परशुरामपुर-परसा मार्ग पर जीतीपुर स्थित यूपी बड़ौदा बैंक के पास पीछे से आए दो बाइक पर सवार पांच बदमाशों ने उसे डंडा मारकर रोक लिया और बाइक की डिकी और जेब से 1.86 लाख रुपये छीन लिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रात भर स्वाॅट, एसओजी व पैकोलिया पुलिस की संयुक्त टीम घटना स्थल से लेकर दुकान तक संदिग्धों की तलाश में हाथ-पांव मारती रही। गौर क्षेत्र के शिवपुर गांव निवासी लाइसेंसी रमेश सिंह ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि दो बाइक पर पांच सवार बदमाशों ने सेल्समैन हरि प्रसाद सोनकर से 1.86 लाख रुपये लूट लिए। थानाध्यक्ष पैकोलिया रामफल चौरसिया ने बताया कि शीघ्र ही घटना का खुलासा किया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें