फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: समितियों पर डीएपी पहुंचते लग जाती है किसानों की लंबी लाइन

Fri, 15 Nov 2024 01:37 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
संयुक्त निबंधक मंडल ने खाद वितरण का किया निरीक्षण
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
मानिकचंद। रुधौली विकास खंड के बहुदद्देशीय प्राथमिक ग्रामीण सहकारी समिति बसडीला में डीएपी पहुंचने की सूचना पर बृहस्पतिवार की सुबह चार बजे से किसानों की लंबी लाइन लग गई। सुबह नौ बजे समिति के सचिव दिनेश कुमार उपाध्याय ने बताया कि डीएपी खाद दसिया समिति का है। समिति पर गोदाम जर्जर हालत में है, इसलिए खाद का वितरण यहीं से किया जाएगा। दसिया समिति के सचिव अमरेश पांडेय के आने पर विवरण शुरू हुआ।
इसी बीच गोदाम पर संयुक्त आयुक्त मंडल एवं संयुक्त निबंधक अशोक गुप्ता पहुंच कर वितरण का निरीक्षण किया। किसान रामनयन मिश्रा, संजय यादव, चिंता पांडेय, विनोद मिश्रा से पूछताछ की। वितरण रजिस्टर और स्टाॅक का मिलान करवाया। तुलसी राम, रमेश चंद्र पांडेय, शिवाकांत, रमेश चंद आदि किसान ने बताया कि खाद के लिए मारामारी है। सुबह से शाम तक लाइन लगाने पर दो बोरी खाद मिल पा रही है। इससे गेहूं और सरसों की बुवई पिछड़ रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सचिव दिनेश कुमार उपाध्याय ने बताया कि बसडीला समिति का क्षेत्र बड़ा होने के कारण यहां ज्यादा भीड़ रहती है। आवश्यकता के अनुसार खाद नहीं मिल पा रही है। एक ट्रक खाद वितरण करने से बहुत से किसानों को मायूस होकर वापस लौटना पड़ता है। संयुक्त आयुक्त/संयुक्त निबंधक मंडल अशोक गुप्ता एवं सहायक आयुक्त एवं सहायक निबंधक आशीष श्रीवास्तव ने भीड़ को देखते हुए अतिरिक्त खाद भेजवाने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें