फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: तीन दिवसीय स्काउट गाइड शिविर का आगाज

Fri, 15 Nov 2024 01:35 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
मुंडेरवा। भारत स्काउट और गाइड का तीन दिवसीय प्रशिक्षण शिविर का आगाज बृहस्पतिवार से गन्ना विकास इंटर कॉलेज मुंडेरवा में हुआ।
विज्ञापन

विद्यालय के प्रधानाचार्य धर्मेंद्र सिंह ध्वजारोहण करते हुए कहा कि प्रशिक्षण से बच्चों के अंदर देश प्रेम, राष्ट्रीय एकता तथा अनुशासन की भावना जागृति होती है। जिला संगठन कमिश्नर स्काउट प्रताप शंकर पांडेय, जिला संगठन कमिश्नर गाइड संगीता प्रजापति ने बच्चों को पहले दिन स्काउट गाइड नियम, झंडा गीत, प्रार्थना,स्काउट गाइड चिह्न बाया हाथ मिलाना आदि की जानकारी दी।
प्रशिक्षण शिविर के दौरान विद्यालय स्काउट मास्टर संतोष कुमार पांडेय का सराहनीय योगदान रहा।
इस मौके पर विद्यालय के सुनील कुमार विश्वकर्मा, प्रवीण सिंह गौतम विनोद कुमार, विनोद नाथ अशोक चौधरी, हेमंत चौधरी आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें