फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: प्रयागराज में मिल रही आरोपियों की लोकेशन

Fri, 07 Feb 2025 11:58 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
कप्तानगंज (बस्ती)। सेंठा गांव में हुई मां-बेटी हत्याकांड में फरार कौशल चंद्र और उसकी पत्नी रंजना उपाध्याय उर्फ मंजली को पुलिस अब तक नहीं ढूंढ पाई है। उसके प्रयागराज में छिपे होने की आशंका में कप्तानगंज पुलिस और एसटीएफ की टीम ने घेराबंदी की है।
विज्ञापन

मुख्य आरोपी कमलेश उर्फ बिलोदर की गिरफ्तारी के बाद उसके बेटे और बहू के बारे में एसटीएफ को कई अहम सूचनाएं मिली थीं। माना जा रहा है दोनों जल्द गिरफ्त में आ जाएंगे। सेंठा गांव में तीन दिसंबर की रात जमीन के विवाद में गोदावरी देवी (58) और उनकी बेटी सौम्या (24) की हत्या कर दोनों शवों को कमरे में बंद कर आग लगा दी गई थी।
गोदावरी की बड़ी बेटी सरिता दुबे ने सगे भाई राजन, सौतेले भाई करुनाकर, बड़े पिता कमलेश सहित सात नामजद और दो अज्ञात लोगों पर केस दर्ज कराया था। इनमें से सात आरोपियों की गिरफ्तारी हो चुकी है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें