फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वैलेंटाइन वीक : युगलों ने गुलाब देकर मनाया रोज डे

Fri, 07 Feb 2025 11:57 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
वैलेंटाइन डे पर फूल खरीदती महिला।
विज्ञापन
बाजार में खूब बिके गुलाब, फूल कारोबारियों में उत्साह
विज्ञापन




संवाद न्यूज एजेंसी

बस्ती। रोज डे के साथ वैलेंटाइन वीक की शुक्रवार को शुरुआत हो गई। 14 फरवरी को वैलेंटाइन डे मनाया जाएगा। पहले दिन प्रेमी युगलों ने एक-दूसरे को गुलाब देकर प्रेम का इजहार किया। सुबह से ही फूल की दुकानों पर रौनक देखने को मिली। 40 रुपये तक गुलाब और पांच सौ तक के बुके बिके। युवाओं में उत्साह नजर आया। गिफ्ट आइटम की खरीदारी भी खूब हुई।

रोज डे पर गांधीनगर, कंपनीबाग, बस स्टेशन रोड पर फूलों की दुकानें सजीं रहीं। रोज डे के लिए फूल विक्रेताओं ने पहले से तैयारी कर रखी थी। दिल्ली, लखनऊ, बनारस आदि स्थानों से गुलाब के फूल और बुके का स्टाक मंगा रखा था। सुबह से ही युवक-युवतियां गुलाब के फूल खरीदते नजर आईं। बाजार में 10 से 40 रुपये तक गुलाब के फूल बिके।
विज्ञापन

संत वैलेंटाइन की याद में एक सप्ताह तक मनाए जाने वाले इस त्योहार की शुरुआत रोज डे से होती है। इसके बाद चाकलेट डे, प्रामिस डे, टैडी डे समेत अन्य डे मनाएं जाते हैं। पर्व पर हर दिन प्रेमी को अलग-अलग गिफ्ट देने की परंपरा है। शहर के पार्कों में भी रौनक दिखी।
विज्ञापन


गांधीनगर में फूल व्यवसायी अमित सैनी के बताया कि रोज डे पर फूलों का कारोबार अच्छा रहा। पिछले साल की तुलना बिक्री ठीक रही। वैलेंटाइन वीक में गिफ्ट आइटम के बिक्री में भी तेज आई है। गिफ्टा आइटम के दुकानदार आशीष ने बताया कि कपल्स स्टैचू, कपल्स लाइटिंग, टेडी वियर की मांग अधिक है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें