फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: टायर बदलते समय कंटेनर की चपेट में आकर लोडर चालक, मौत

Tue, 10 Oct 2023 05:15 PM IST
vivek shukla संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती।

सार

 प्रभारी निरीक्षक राणा देवेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि मृतक के परिजनों को सूचना दी गई है। वाहनों को कब्जे में लेकर शव को पीएम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बस्ती जिले में हाइवे पर महूघाट चौराहे के पास मंगलवार सुबह टायर बदल रहे लोडर के चालक की कंटेनर की चपेट में आने से मौत हो गई। मृतक लखनऊ के इटौजा क्षेत्र का रहने वाला था। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम करने के लिए भेज दिया है। दुर्घटना के बाद बस्ती से अयोध्या लेन पर वाहनों की लंबी कतारें लग गई। इस दौरान करीब आधा घंटा यातायात बाधित रहा।
विज्ञापन


लखनऊ के इटौजा थाना क्षेत्र के लखनऊ टाउन निवासी बृजेश सिंह (30) मैजिक गाड़ी पर कृषि विभाग का कागजात लादकर लखनऊ से बिहार जा रहे थे। महूघाट चौराहे के पास अचानक गाड़ी के पीछे का बायां टायर फट गया। चालक बृजेश गाड़ी खड़ी कर पहिया बदलने लगा। तभी अयोध्या से बस्ती की ओर जा रहे तेज रफ्तार कंटेनर ने बृजेश को रौंद दिया।

दुर्घटना देख वहां पर लोगों की भारी भीड़ जुट गई। दुर्घटना के बाद कंटेनर चालक गाड़ी छोड़कर फरार हो गया। पुलिस क्रेन की मदद से कंटेनर व मैजिक गाड़ी को थाने ले गई। प्रभारी निरीक्षक राणा देवेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि मृतक के परिजनों को सूचना दी गई है। वाहनों को कब्जे में लेकर शव को पीएम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें