फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीएम को खून से लिखा खत

Mon, 26 Sep 2016 11:03 PM IST
ब्यूरो अमर उजाला/ बस्ती
विज्ञापन
गौर के गोभिया गांव मे भाजपा नेता रिंकू दूबे के नेतृत्व मुस्लिम समुदाय के लोगो ने उरी मे आंतकी हमले शहीद सैनिको के शहादत मे पीएम नरेंद्र मोदी को खून से लिखे पत्र।
विज्ञापन
गौर विकास खंड के कुछ मुसलमानों ने पीएम को खून से पत्र लिख, उड़ी में सैनिकों पर हमला करने वालों को मुंहतोड़ जबाब देने का अनुरोध किया है।
विज्ञापन

गौर ब्लॉक क्षेत्र के गोभिया, करमा, छितहा गांव के मुस्लिम समुदाय के कई लोगों ने सोमवार को भाजपा नेता रिंकू दुबे के साथ ही पीएम नरेंद्र मोदी को खत लिखा है। कहा है कि हमारा अपने देश की आबोहवा, रीति रिवाज और देश की माटी से खून का रिश्ता है। हमारी हिफाजत के लिए तैनात आर्मी पर अगर कोई हमला करे तो बर्दाश्त नहीं होता। एक सच्चे भारतीय होने के कारण हमें चैन तभी मिलेगा जब हमारे देश के दुश्मनों का खात्मा होगा। इसी मकसद को लेकर वह पीएम को खत लिख रहे हैं। जरूरत पड़ने पर देश के लिए हम अपना खून बहाने को भी तैयार हैं। उनकी दुआ और फरियादों को प्रधानमंत्री गंभीरता से लेते हुए जल्द कोई ऐसी खबर दें जिससे उन्हें फक्र हो।
विज्ञापन



खून से पत्र लिखने वालों में इलियास खान, मोहम्मद हुसैन, हयात अली, आशिक अली, मुस्ताक अहमद, हसमतुल्लाह, रिंकू पांडेय, अजीत सिंह राना आदि शामिल है। वहीं भानपुर  भाजपा कार्यकर्ताओं ने सोमवार को आतंकवाद के विरोध में शंकरपुर चौराहे पर युवा सम्मेलन का आयोजन किया। पाकिस्तान की ओर से आतंकियों को प्रश्रय देने पर प्रधानमंत्री नवाज शरीफ का पुतला जलाया और विरोध में नारेबाजी की। पुतला दहन से पूर्व रैली निकाली। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें