फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लेखपाल भर्ती परीक्षा : 951 अभ्यर्थी रहे अनुपस्थित

Fri, 22 May 2026 01:12 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
- 18 केंद्रों पर आयोजित परीक्षा में 6288 परीक्षार्थियों में से 5337 हुए शामिल
विज्ञापन


बस्ती। जिले के 18 केंद्रों पर बृहस्पतिवार को लेखपाल भर्ती परीक्षा का आयोजन किया गया। परीक्षा में पंजीकृत 6288 परीक्षार्थियों में 5337 परीक्षार्थी शामिल हुए जबकि 951 अभ्यर्थियों ने परीक्षा छोड़ दी। सभी केंद्रों पर परीक्षा सकुशल संपन्न हुई। डीएम कृत्तिका ज्योत्सना और एसपी डॉ यशवीर सिंह ने परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण किया।
लेखपाल भर्ती परीक्षा बृहस्पतिवार को सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक एक पाली में आयोजित की गई। इसके लिए जनपद में कुल 18 परीक्षा केंद्र बनाए गए थे। इन केंद्रों पर कुल 6288 अभ्यर्थी पंजीकृत थे। परीक्षा को सकुशल संपन्न कराने के लिए 18 सेक्टर मजिस्ट्रेट तैनात किए गए थे। साथ ही सभी परीक्षा केंद्रों पर सीसीटीवी निगरानी, मजबूत सुरक्षा व्यवस्था तथा पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती की गई थी। परीक्षा शुरू होने से एक घंटा पहले ही अभ्यर्थियों की जांच कर केंद्र के अंदर प्रवेश दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रशासन से मिली जानकारी के अनुसार लेखपाल मुख्य परीक्षा में कुल 6288 परीक्षार्थी नामांकित थे। उनमें से 5337 परीक्षार्थी शामिल हुए जबकि 951 परीक्षार्थियों ने परीक्षा छोड़ दी। डीएम कृत्तिका ज्योत्स्ना एवं एसपी डॉ. यशवीर सिंह ने किसान इंटर कॉलेज मरहा कटया एवं इंदिरा गांधी इंटर कॉलेज कप्तानगंज पर बने परीक्षा केंद्रो का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इस दौरान डीएम ने परीक्षा केंद्रों पर सुरक्षा व्यवस्था, परीक्षार्थियों की उपस्थिति, प्रश्नपत्र वितरण व्यवस्था तथा सीसीटीवी निगरानी की स्थिति का अवलोकन किया। उन्होंने परीक्षा कक्षों में पहुंचकर व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया और केंद्र व्यवस्थापक एवं संबंधित अधिकारियों को परीक्षा को निष्पक्ष तरीके से कराने का निर्देश दिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें