टिनिच। गौर थाना क्षेत्र की टिनिच पुलिस चौकी अंतर्गत अजगैवाजंगल ग्राम पंचायत में हरे पेड़ों की कटान से ग्रामीणों में नाराजगी है। लोगों का कहना है कि लगातार हो रही कटान से पर्यावरण को गंभीर खतरा उत्पन्न हो गया है। ग्रामीणों ने प्रशासन से रोक लगाने की मांग की है। क्षेत्र के अर्जुन बीरो, सुकरौली, बभनगांव, पंडितपुर, खलगवा समेत कई गांवों में प्रतिबंधित सागौन सहित अन्य हरे पेड़ों की कटान खुलेआम की जा रही है। ग्रामीण शिवकुमार ने बताया कि कुछ लोग हरे पेड़ काटकर ले जा रहे हैं। क्षेत्र के दुर्गेश पांडेय, महेश कुमार, जैसराम बताया कि सागौन काटने के बाद जड़ को जेसीबी से उखाड़ दिया जाता है ताकी कोई सागौन की कटाई न जान सके।