फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: कोर्ट के गेट पर वकील ने की आत्मदाह की कोशिश

विज्ञापन
न्यायमार्ग पर प्रदर्शन करते अ​धिवक्ता
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बस्ती। अधिवक्ता अधिनियम में संशोधन को लेकर विरोध प्रदर्शन मंगलवार को भी जारी रहा। जनपद न्यायालय के गेट की दूसरी तरफ अधिवक्ताओं ने सड़क पर तंबू लगाकर सभा की।
इसमें प्रस्तावित बिल की खामियों के बारे में विचार व्यक्त किए गए। इस दौरान अधिवक्ता अमरनाथ गुप्ता ने आत्मदाह का एलान कर दिया तो सभी सकते में आ गए। कुछ ही देर में पुलिसकर्मी और अधिकारी मौके पर पहुंच गए, तभी अधिवक्ता ने ज्वलनशील पदार्थ से भरा बोतल लेकर आत्मदाह की कोशिश करने लगे।
विज्ञापन

पुलिसकर्मियों और अधिवक्ताओं ने बोतल छीनकर उन्हें रोका। इसकी जानकारी होते ही जिला जज विनय कुमार दुबे भी न्यायालय के गेट पर निकल आए और अधिवक्ताओं को समझा-बुझाकर शांत किया। कहा कि आप सबकी बात को अपेक्षित स्तर पर पहुंचाया जाएगा। बाद में वरिष्ठ अधिवक्ता बैजनाथ गुप्ता आमरण अनशन पर बैठ गए। देर शाम वरिष्ठ अधिवक्ता भारत भूषण वर्मा ने जूस पिलाकर उनका अनशन खत्म कराया।
इससे पहले सिविल बार, जनपद बार, दी यंगबार, कमिश्नर्स बार एसोसिशएन के पदाधिकारियों ने दीवानी न्यायालय, एसडीएम कोर्ट और तहसील कार्यालय निबंधन पर एकत्र होकर प्रदर्शन किया। अधिवक्ताओं ने केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी करते हुए कहा कि अधिवक्ता संशोधन अधिनियम 2025, अधिवक्ताओं के अधिकारों का हनन है।
जनपद बार एसोसिएशन के अध्यक्ष जवाहर लाल मिश्रा, सिविल बार एसोसिएशन के अध्यक्ष अजय प्रताप सिंह, महामंत्री मारुत कुमार शुक्ला ने कहा कि सरकार ने अधिवक्ता अधिनियम में संशोधन कर वकीलों के अधिकारों का हनन किया है। वरिष्ठ अधिवक्ता रमाशंकर पांडेय ने कहा कि पूरे देश के वकील इसके विरोध में हैं। हम किसी भी कीमत पर यह बिल पास नहीं होने देंगे।
विज्ञापन

वरिष्ठ उपाध्यक्ष अरविंद नारायण पांडेय, पूर्व महामंत्री शिव पूजन मिश्रा, शेषनाथ पाठक, प्रदीप कुमार पांडेय, शांति प्रकाश श्रीवास्तव, चंद्रभूषण मणि त्रिपाठी, भारत भूषण वर्मा, विजय शर्मा सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें