स्टेडियम में पुरस्कार पाने के बाद मौजूद विजेता खिलाड़ी। संवाद
बस्ती। अमर शहीद सत्यवान सिंह स्टेडियम शनिवार को विविध खेलों से गुलजार से रहा। एक दिवसीय जिला स्तरीय जूनियर हैंडबाॅल, एथलेटिक्स, बैडमिंटल एवं बॉस्केटबाल प्रतियोगिता कराई गई। इन खेलों में खिलाड़ियों ने दिन भर दमखम दिखाया। अंत में विजेता खिलाड़ियाें को पुरस्कृत कर उनका उत्साहवर्धन किया गया।
जूनियर बालक वर्ग में हैंडबाल एवं एथलेटिक्स प्रतियोगिता का शुभारंभ उप क्रीड़ाधिकारी शकील अहमद अंसारी ने किया। उन्होंने खिलाड़ियों से हाथ मिलाकर परिचय प्राप्त किया। हैंडबाॅल प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला लल्लन प्रसाद जूनियर हाई स्कूल बनाम सक्सेरिया इंटर काॅलेज के बीच हुआ। इसमें लल्लन प्रसाद की टीम विजेता सक्सेरिया इंटर काॅलेज उपविजेता रही। बाॅस्केटबाल बालिका वर्ग प्रतियोगिता के फाइनल मुकाबले में लिटिल फ्लावर स्कूल हर्रैया विजेता और स्काई होप्स बस्ती की टीम उप विजेता बनी। विजयी प्रतिभागियों को क्रीड़ाधिकारी दिलीप कुमार ने पुरस्कृत किया।