फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: कड़े पहरे में कराई गई दरोगा भर्ती परीक्षा पहले दिन 2,333 अभ्यर्थी रहे गैरहाजिर

विज्ञापन
शहर के बेगम खैर इंटर कॉलेज में दरोगा भर्ती की परीक्षा देने के लिए लगी लाइन। संवा
विज्ञापन
बस्ती। उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड की ओर से उप निरीक्षक नागरिक पुलिस एवं समकक्ष पदों पर सीधी भर्ती की दो दिवसीय लिखित परीक्षा शनिवार को कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच कराई गई। सख्ती के चलते किसी केंद्र से कोई अप्रिय सूचना नहीं मिली। पहले दिन कुल 2,333 अभ्यर्थी परीक्षा में गैर हाजिर हो गए।
विज्ञापन

जिले के 17 परीक्षा केंद्रों पर पहले दिन सुबह की पाली में पंजीकृत 4,320 में से 3,133 अभ्यर्थी उपस्थित हुए। जबकि 1187 अभ्यर्थियों ने परीक्षा छोड़ दी। यह परीक्षा सुबह नौ से दिन में 12 बजे तक कराई गई। शाम की पाली में पंजीकृत 4,320 में से 3,174 अभ्यर्थी परीक्षा में शामिल हुए। 1,146 अभ्यर्थी गैरहाजिर रहे। परीक्षा को लेकर सुबह से ही शहर में चहल- पहल बढ़ गई। यहां दस केंद्रों पर यह परीक्षा कराई जा रही है। सात केंद्र ग्रामीण क्षेत्रों में बनाए गए हैं।
निजी औरसरकारी साधनों से परीक्षार्थी सुबह से शहर में पहुंचने शुरू हो गए। महिला अभ्यर्थी अपने अभिभावकों के साथ पहुंची थीं। केंद्रों के बाहर सुबह आठ बजते ही अभ्यर्थी और उनके अभिभावकों की भीड़ जुट गई। केंद्रों के बाहर बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया था।
विज्ञापन

नौ बजते ही अभ्यर्थियों को सघन तलाशी के बाद प्रवेश दिया जाने लगा। दस बजे से परीक्षा शुरू करा दी गई। 12 बजे तक पहली पाली की परीक्षा चली। वहीं दूसरी पाली की परीक्षा दिन में तीन बजे से पांच बजे तक कराई गई।
इस दौरान सुरक्षा व्यवस्था के कड़े इंतजाम किए गए थे। सेक्टर एवं जोनल मजिस्ट्रेट के अलावा कमिश्नर, डीएम, एसपी समेत कई आला अफसर केंद्रों पर भ्रमणशील रहे। प्रत्येक केंद्र पर जैमर लगाए गए थे। परीक्षा ड्यूटी में लगाए गए कक्ष निरीक्षकों को भी मोबाइल निषेध किया गया था। कंट्रोल रूम से सीसीटीवी कैमरों के जरिये परीक्षा की निगरानी अलग से की जा रही है। इसमें जिले में 350 पुलिस कर्मी भी प्रोन्नति भर्ती परीक्षा में शामिल हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें