फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: घर में फंदे से लटका मिला मजदूर का शव

विज्ञापन
विज्ञापन
कप्तानगंज। कस्बे में एसबीआई के निकट एक युवक का शव घर में फंदे के सहारे लटका मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्ट मार्टम के लिए भेज दिया। जानकारी के अनुसार कप्तानगंज थान क्षेत्र के गौरा गांव निवासी बेचन दूसरे नंबर का बेटा राज (25) अपनी पत्नी के साथ माता-पिता से अलग रहता था। चौराहे वर वह अंडे की दुकान चलाता था। पत्नी से उसकी आए दिन विवाद होता था। इस बीच पत्नी मायके चली गई थी। परिजनों के मुताबिक बृहस्पतिवार की रात राज फोन से पत्नी से विवाद कर रहा था। देर रात वह कमरा बंद कर सोने चला गया।
विज्ञापन

शुक्रवार को पूरे दिन जब कमरा नहीं खुला तो परिजनों को अनहोनी की आशंका हुई। परिजनों ने रात 9 बजे इसकी सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंचे एसओ आलोक श्रीवास्तव मय फोर्स पहुंचे और दरवाजा खेलवाया तो राज का शव रस्सी के सहारे फंदे से लटक रहा था। पुलिस ने शव को पोस्ट मार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें