फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक की मौत, सात मिले कोरोना संक्रमित

विज्ञापन
विज्ञापन
एक की मौत, सात मिले कोरोना संक्रमित
विज्ञापन

तीसरी रिपोर्ट निगेटिव आने के बाद 12 हुए डिस्चार्ज, अब तक मिले हैं 4653 पॉजिटिव
संवाद न्यूज एजेंसी
बस्ती। जिले में मंगलवार को एक कोरोना संक्रमित की मौत हो गई। सात नए केस मिले। अब तक जनपद में कुल 4653 पॉजिटिव केस मिले हैं। इसमें से 4391 स्वस्थ हो चुके हैं। संक्रमण से अब तक 92 की जान जा चुकी है। तीसरी रिपोर्ट निगेटिव आने के बाद 12 को डिस्चार्ज कर दिया गया है। जिले में एक्टिव मरीजों की संख्या 170 है। यह जानकारी डीएम आशुतोष निरंजन ने दी।
विज्ञापन

डीएम ने बताया कि 187679 लोगों का सैंपल जांच के लिए भेजे जा चुके हैं। जिसमें 186907 लोगों की रिपोर्ट प्राप्त हो चुकी है। 772 संदिग्धों की रिपोर्ट का इंतजार है। जिले में कुल 96 कंटेनमेंट जोन बनाए गए हैं। सदर तहसील में 66, हर्रैया में 21, भानपुर में छह व रुधौली में तीन कंटेनमेंट जोन बनाए गए हैं। शहर व ग्रामीण इलाकों में शेड्यूल के मुताबिक जांच कराई जा रही है। जहां भी केस सामने आ रहे हैं उन्हें तत्काल इलाज के लिए भर्ती कराया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें