कप्तानगंज के परिषदीय विद्यालय का निरीक्षण, 27 शिक्षक नहीं मिले
सभी से एक सप्ताह में मांगा गया स्पष्टीकरण, टीम ने 112 स्कूलों का किया निरीक्षण
उच्च प्राथमिक विद्यालय पोखरा में कोई अध्यापक उपस्थित नहीं मिला
संवाद न्यूज एजेंसी
बस्ती। कप्तानगंज क्षेत्र के परिषदीय स्कूलों का हाल जनाने के लिए बीएसए जगदीश प्रसाद शुक्ला, बीईओ और जिला समन्वयकों की टीम ने 112 स्कूलों का निरीक्षण किया। मंगलवार को हुए निरीक्षण 27 अध्यापक अनुपस्थित मिले। इनसे एक सप्ताह में स्पष्टीकरण मांगा गया है।
बीएसए ने बताया कि विद्यालयों में कम्पोजिट धन से चल रहे कार्यों को भी जांचा गया। जिन स्कूलों में कार्य बेहतर नहीं मिला वहां के प्रभारी से भी स्पष्टीकरण मांग गया है। निरीक्षण में कम्पोजिट विद्यालय रखिया में सहायक अध्यापक सुप्रिया श्रीवास्तव व ममता द्विवेदी, उच्च प्राथमिक विद्यालय पोखरा में कोई अध्यापक उपस्थित नहीं मिले। संविलियन विद्यालय खजुरिया मिश्र प्रधानाध्यापक राधेश्याम मिश्र हस्ताक्षर बनाकर विद्यालय से गायब मिले। उच्च प्राथमिक विद्यालय महुआ मिश्र सहायक अध्यापक साफिया बेगम, कांती त्रिपाठी, सुबुहीनाहिद, रमेश चंद्र मिश्र, प्रतिभा मिश्र, प्राथमिक विद्यालय बसुआपार प्रधानाध्यापिका श्वेता राव, प्राथमिक विद्यालय कप्तानगंज प्रथम प्रधानाध्यापक सच्चिदानंद मिश्र , शिक्षामित्र यादराम, प्राथमिक विद्यालय मदनपुर शिक्षामित्र सुमन वर्मा ,प्राथमिक विद्यालय बंजरिया शिक्षिका चित्रा पांडेय, शिक्षामित्र कौशल्या देवी नहीं मिले।
उच्च प्राथमिक विद्यालय कुसमौर प्रधानाध्यापिका सुमित्रा त्रिपाठी पांच दिनों से विद्यालय नहीं आ रही है। शिक्षक कविता गुप्ता, प्राथमिक विद्यालय नयकापार शिक्षक राहुल कुमार, प्राथमिक विद्यालय पेदा प्रधानाध्यापक विपिन कुमार , उच्च प्राथमिक विद्यालय महराजगंज में शिक्षिक अल्का मौर्य, प्राथमिक विद्यालय सोमा में शिक्षक प्रशांत द्विवेदी, प्राथमिक विद्यालय ओझागंज शिक्षामित्र अशद जमाल, प्राथमिक विद्यालय पिनेशर शिक्षिका कविता रानी अनुपस्थित होने पर एक सप्ताह के अंदर स्पष्टीकरण देने के लिए आदेशित किया है। स्पष्टीकरण न देने परकार्रवाई की जाएगी।