फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला समेत 16 मिले कोरोना संक्रमित

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बस्ती। जिले में बृहस्पतिवार को 16 और लोग कोरोना संक्रमित मिले हैं। इसमें एक महिला भी है। 16 नए संक्रमित मिलने से जिले में कुल 120 संक्रमित हो गए हैं। इसमें से दो की मौत हो चुकी है और 28 उपचार के बाद रिपोर्ट आने पर घर भेजे जा चुके हैं। ऐसे में वर्तमान 90 एक्टिव मरीज हैं। इन सभी का मुंडेरवा, कैली व रुधौली स्थित अस्पतालों में उपचार चल रहा है। गौरतलब है कि 19 मई को सर्वाधिक 50 लोग कोरोना संक्रमित पाए गए थे।
जिले में पहला कोरोना पॉजिटिव 30 मार्च को पाया गया था। बीआरडी मेडिकल कालेज में उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई थी। इसके बाद ताबड़तोड़ एक के बाद एक 22 पॉजिटिव केस पाए गए सभी का इलाज हुआ और वे सभी निगेटिव होकर घर चले गए। इसके बाद प्रवासियों का आगमन शुरू हो गया। प्रवासियों में अब तक 90 पॉजिटिव पाए जा चुके हैं। बृहस्पतिवार को बीआरडी मेडिकल कालेज से आई रिपोर्ट में कोरोना के 16 नए पॉजिटिव पाए गए हैं।
विज्ञापन

कोरोना पॉजिटिव यह मरीज नौ व 15 मई को मुंबई से आए थे, जिन्हें विभिन्न क्वारंटीन सेंटरों पर रखा गया था। इन 16 में शामिल 15 मई को पटेल चौक पर बेहोश मिली एक महिला जिसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया था वह पिछले दिनों अचानक अस्पताल से गायब हो गई। चिकित्सालय प्रशासन के अनुसार उक्त महिला ने अपना पता गाजीपुर लिखवाया था, जिस नाते वहां के प्रशासन को उसकी सूचना भेजी गई है।
विज्ञापन

डीएम आशुतोष निरंजन ने बताया कि बृहस्पतिवार को 16 कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। ये सभी गैर प्रांतों के प्रवासी श्रमिक हैं। इन लोगों के परिवारों व उनसे मिलने जुलने वालों को भी क्वारंटीन किया जा रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें