बस्ती। रुधौली कस्बे में किसान कांग्रेस के तत्वावधान में रविवार को जिलाध्यक्ष कुंवर जितेंद्र प्रताप सिंह की अध्यक्षता में न्याय संवाद यात्रा निकली गई। इस दौरान पत्रक बांटे गए और पार्टी कार्यकर्ताओं ने भाजपा की सरकार की नाकामियां गिनाते हुए कहा कि संवैधानिक संस्थाओं का गलत इस्तेमाल कर सरकार ने देश को कमजोर कर दिया है।
किसान कांग्रेस के पूर्वी जोन अध्यक्ष रामभवन शुक्ल ने कहा देशवासियों को पता चल गया है कि संवैधानिक संस्थाओं को सरकार ने निजी हित साधने के लिए इस्तेमाल किया है। विपक्षी नेताओं को डराने, राजनीतिक कॅरिअर खराब करने में भाजपा ने कोई कसर नहीं छोड़ा।
इस मौके पर प्रदेश उपाध्यक्ष अमित प्रताप सिंह, महेंद्र नाथ यादव, रमाकांत पांडेय, रविंद्र, बिंद आदि मौजूद रहे। संवाद