फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी बोर्ड : चार विषयों में 3573 ने छाेड़ी परीक्षा

विज्ञापन
विज्ञापन
बस्ती। हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट बोर्ड परीक्षा के दौरान चार विषयों की परीक्षा हो चुकी है। इसमें कुल 3573 विद्यार्थियों ने परीक्षा छोड़ दी है। विभाग का दावा है कि सख्त निगरानी के चलते परीक्षा की सुचिता बनी हुई है। इसीलिए अभी तक जिले के एक भी परीक्षा केंद्र से नकलची नहीं पकड़े गए हैं।
विज्ञापन

इस बार जिले के 130 केंद्रों पर परीक्षा कराई जा रही है। सभी केंद्र सीसीटीवी कैमरों से लैस किए गए हैं। पंजीकृत 73,343 विद्यार्थियों में हाईस्कूल के 39,005 और इंटरमीडिएट के 34,338 विद्यार्थी शामिल हैं। इसमें हाईस्कूल में 1831 और इंटरमीडिएट में 1742 विद्यार्थियों ने कतिपय कारणों से परीक्षा छोड़ दी है। विभाग का कहना है कुछ विद्यार्थी तैयारी न होने के चलते परीक्षा छोड़े हैं। जबकि कुछ विद्यार्थियों को विषम परिस्थितियों के कारण भी परीक्षा से मोहभंग करना पड़ा है।
वहीं कठिन विषयों की परीक्षा के दिन सक्रियता बढ़ा दी जा रही है। कंट्रोल रूम से सभी केंद्रों की लाइव निगरानी के अलावा सचल दल और स्टेटिक, सेक्टर तथा जोनल मजिस्ट्रेट दिन भर भ्रमणशील रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें