फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: संकीर्तन व मनमोहक शृंगार के साथ मनाया गया खाटू श्याम का जन्मोत्सव

विज्ञापन
विज्ञापन
गौर। गौर बाजार में रविवार को खाटू श्याम जन्मोत्सव कार्यक्रम संकीर्तन व मनमोहक शृंगार के साथ धूमधाम से मनाया गया। श्रद्धालुओं ने बाबा के चित्र पर पुष्प वर्षा कर प्रसाद ग्रहण किया और रात में भोजपुरी कलाकारों की ओर से सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए। आधी रात तक श्रद्धालु झूमते रहे।
विज्ञापन

आयोजक व्यापारी किशन कसौधन ने बताया कि तीन साल से इसी तरह से खाटू श्याम बाबा का जन्मोत्सव श्रद्धालुओं के सहयोग से मनाया जा रहा है। बाबा का मनमोहक शृंगार कराकर छप्पन भोग लगाया गया। इसके बाद पुष्प वर्षा कर दिव्य दर्शन कराया गया। बाद में श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरित किया गया। जन्मोत्सव में गोरखपुर के भोजपुरी कलाकार राज पांडेय एवं लखनऊ की अनुष्का मिश्रा की ओर से कई सांस्कृतिक संकीर्तन और भजन प्रस्तुत किए गए। राहुल कसौधन, दिनेश, सौरभ, अजय, शिव सोनी, अमित जायसवाल, जगदंबा यादव, विमल, प्रांजल, चांद, आदर्श ऋषभ मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें