फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: बोलेरो मालिक और रिकवरी एजेंट में मारपीट, छिनैती का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
कप्तानगंज। कप्तानगंज थाना क्षेत्र के कटरा बुजुर्ग गांव के निकट बोलेरो मालिक और रिकवरी एजेंटों के बीच जमकर मारपीट हुई। घटना में बोलेरो मालिक गंभीर रूप से घायल हो गया। आसपास के लोगों की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करावाया। बोलेरो मालिक ने रिकवरी एजेंट पर छिनैती का आरोप लगाया है। पुलिस मामले की छानबीन में जुटी हुई है।
विज्ञापन

गौर थाना क्षेत्र के टिनिच बाजार निवासी बजरंगी गुप्ता बाजार में कपड़े की दुकान चलाते हैं। ग्रामीणों के मुताबिक बजरंगी गुप्ता ने एक प्राइवेट फाइनेंस कंपनी से बोलेरो गाड़ी ऋण पर ली। इसकी किश्त को लेकर काफी दिनों से विवाद चल रहा है। रविवार को बजरंगी बोलेरो गाड़ी से बस्ती जा रहे थे। दिन में 11.15 बजे जैसे ही वह गनेशपुर क्षेत्र के कटरा बुजुर्ग गांव के निकट पहुंचे तभी बाइक सवार रिकवरी एजेंट पहुंच गए। उनकी गाड़ी रोककर चाबी निकाल ली।
इस पर दोनों पक्ष में कहासुनी होने लगी। इस दौरान रिकवरी कर्मचारियों से बजरंगी की मारपीट शुरू हो गई। इस घटना में बजरंगी को गंभीर चोटें आईं। सूचना के बाद पहुंची पुलिस ने घायल बजरंगी को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। एसओ कप्तानगंज आलोक श्रीवास्तव ने बताया कि घायल को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। अभी तक छिनैती का मामला संज्ञान में नहीं आया है। फिलहाल मामले की तफ्तीश कराई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें