फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: यश के शतक की बदौलत खैर क्रिकेट अकादमी विजयी

विज्ञापन
विज्ञापन
बस्ती। खैर इंटर कॉलेज के क्रिकेट ग्राउंड पर बुधवार को अंडर-16 क्रिकेट मैच खैर क्रिकेट अकादमी और प्रभा स्पोर्ट्स अकादमी संतकबीरनगर के बीच खेला गया। 35 ओवर के मुकाबले में खैर क्रिकेट अकादमी ने पहले बल्लेबाजी करते हुए आठ विकेट के नुकसान पर 252 रन बनाए। जवाब में प्रभा स्पोर्ट्स अकादमी की टीम 31.2 ओवर में 125 रन पर सिमट गई। इस तरह खैर क्रिकेट अकादमी ने 127 रन से मुकाबला जीत लिया।
विज्ञापन

टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी खैर क्रिकेट अकादमी की ओर से यश ने 101 रन की शानदार शतकीय पारी खेली। आयुष यादव ने 41, रुद्र पाल सूर्यवंशी ने 21 और ऋतिक ने 10 रन का योगदान दिया। प्रभा स्पोर्ट्स अकादमी की ओर से राहुल कुमार ने तीन विकेट लिए। ऋतिक चौरसिया, शिवांश और प्रत्यूष कसौधन को एक-एक विकेट मिला। लक्ष्य का पीछा करने उतरी प्रभा स्पोर्ट्स अकादमी की टीम 31.2 ओवर में 125 रन बनाकर ऑलआउट हो गई। उसकी ओर से आर्यन सिंह ने 33, हार्दिक गुप्ता ने 16, उज्ज्वल श्रीवास्तव ने 11 और विराट यादव ने आठ रन बनाए। खैर क्रिकेट अकादमी की ओर से संस्कार और अंकित चौधरी ने तीन-तीन तथा राजवीर सिंह ने दो विकेट झटके। शानदार शतकीय पारी खेलने वाले यश को मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार दिया गया। कोच आलोक वर्मा ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें