पीएम आवास के लाभार्थियों को सौंपी गई चाबी
रुधौली में चेयरमैन धीरसेन निषाद ने लाभार्थियों को दिया तोहफा
संवाद न्यूज एजेंसी
बस्ती। नगर पालिका परिषद की ओर से मंगलवार को अटल बिहारी वाजपेयी प्रेक्षागृह में पीएम शहरी आवास के लाभार्थियों को चाबी सौंपी गई। मुख्य अतिथि भाजपा के प्रदेश महामंत्री सुभाष यदुवंश ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के प्रयास से 2022 तक सरकार पक्का मकान देने के लिए प्रतिबद्ध है।
जिलाध्यक्ष महेश शुक्ला ने कहा कि प्रधानमंत्री की मंशा के अनुरूप देश में कोई भी गरीब बिना पक्के मकान के नहीं रहेगा, हर गरीब की बुनियादी जरूरत पूरी करने का अभियान लगातार जारी है। कार्यक्रम में संगीता ,गीता देवी, मंजू देवी, सूरज, भरत प्रसाद, लल्लन, महेन्द्र, विंद्रावती, नूर फातिमा, कृष्णावती, संध्या वर्मा को आवास की चाबी सौंपी गई। कार्यक्रम की अध्यक्षता अधिशाषी अधिकारी अखिलेश त्रिपाठी और संचालन डॉ. वीरेन्द्र कुमार त्रिपाठी ने किया। इस मौके पर सांसद प्रतिनिधि जगदीश शुक्ला, जिला मंत्री रामचरन चौधरी, अखंड सिंह, आलम चौधरी, सांउघाट ब्लाक प्रमुख अभिषेक, सुभाष श्रीवास्तव, जगदीप श्रीवास्तव, प्रभाकर मणि त्रिपाठी, मंजू श्रीवास्तव, आशीष शुक्ला, सचिन शुक्ला, कृष्ण कुमार पांडेय, कमरूल हुदा, विपिन राय, डब्लू सोनकर, चुनमुन लाल, प्रफुल्ल, परमेश्वर शुक्ला सहित तमाम लोग मौजूद थे।
वहीं, नगर पंचायत रुधौली में नगर पंचायत अध्यक्ष धीरसेन निषाद ने लाभार्थियों को प्रशस्ति पत्र और चाबी सौंपी। इस मौके पर अधिशासी अधिकारी अवनीश सिंह, सांसद प्रतिनिधि राकेश शर्मा, विधायक प्रतिनिधि विजय कुमार पांडेय के साथ सभी वार्डों के सभासद मौजूद रहे।