फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कलेक्ट्रेट पर आत्मदाह की कोशिश, हिरासत में वृद्धा

विज्ञापन
विज्ञापन
कलेक्ट्रेट पर आत्मदाह की कोशिश, हिरासत में वृद्धा
विज्ञापन

जमीन व मकान पर दबंगों ने कर रखा है कब्जा
संवाद न्यूज एजेंसी
बस्ती। कप्तानगंज क्षेत्र की हरदी खास की 66 वर्षीय मंजू ने समस्याओं का निस्तारण न होने पर शुक्रवार को कलेक्ट्रेट में आत्मदाह करने की कोशिश की। महिला पुलिसकर्मियों ने उसे हिरासत में ले लिया है।
विज्ञापन

शिव प्रसाद उपाध्याय की पत्नी मंजू ने बताया कि उसकी जमीन व मकान पर गांव के ही दबंगों ने कब्जा कर लिया है। एक माह से वह सपरिवार कलेक्ट्रेट और उसके बाद अमहट घाट पर धरना देकर न्याय मांग रही है, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। न्याय न मिलता देख वह जीवन समाप्त करने जा रही थी। कोतवाल संजय कुमार ने बुजुर्ग महिला के आत्महत्या की कोशिश करने की पुष्टि करते हुए बताया कि उसे हिरासत में ले लिया गया है। उसकी समस्याओं को सुनकर निस्तारण का प्रयास किया जाएगा। पुलिस सहयोग कर सकती है। न्याय देने का अधिकार कोर्ट को है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें