बभनान। नगर पंचायत के आदि शक्ति नगर वार्ड में मां भटहा समय स्थान पर नौ दिवसीय श्री चंडी महायज्ञ मानस विराट संत सम्मेलन का आयोजन किया गया है। इस दौरान 4 किलोमीटर लंबी कलश यात्रा निकाली गई।
कलश यात्रा में सैकड़ों की संख्या में महिलाएं सिर पर कलश लेकर भजन कीर्तन करते हुए शामिल हुईं। कलश यात्रा में प्रमुख रूप से लोहिया नगर वार्ड की सभासद सुनीता यादव नगर पंचायत के अध्यक्ष प्रबल मालानी, राम सहाय यादव, अंकित यादव, बाबा मानिक राम, रंजीत यादव, सुनील, अखिलेश, रामचंद्र चौधरी सुलोचना यादव, इंद्रावती, अंशिका सह 108 महिलाएं कलश यात्रा में पहुंची। यज्ञआचार्य प्रदीप ने बताया कि 9 दिनों तक चलने वाली श्री चंडी महायज्ञ एवं मानस विराट संत सम्मेलन में विभिन्न प्रकार की झांकियों के साथ कथा व रासलीला का आयोजन किया जाएगा।