फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: बाढ़ से निपटने के लिए सेना की ली जाएगी मदद

Tue, 20 May 2025 12:58 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
बस्ती। जिला आपदा प्राधिकरण और सेना के प्रतिनिधियों के साथ बैठक में डीएम रवीश गुप्ता ने बाढ़ की तैयारियों की जानकारी ली। बाढ़ के समय स्कूलों तथा अस्पतालों की सुरक्षा के लिए 5 मराठा लाइट इन्फेंट्री रेजिमेंट, अयोध्या से समन्वय स्थापित कर संयुक्त तैयारी के निर्देश दिए। कहा कि बाढ़ की निगरानी और उसके प्रभाव को कम करने के लिए रणनीति बनाई जाए। उन्होंने जिला आपदा विशेषज्ञ रंजीत रंजन को विभिन्न विभागों के साथ मिलकर तैयारियां पूरी करने को कहा। आपदा विशेषज्ञ से तैयारियों से संबंधित जानकारी भी दी। इस मौके पर एडीएम प्रतिपाल सिंह चौहान, सीआरओ कीर्ति प्रकाश भारती, 5 मराठा लाइट इन्फेंट्री रेजिमेंट से देवदास जाधव और नवनाथ अहेर मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें