फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: घर का ताला तोड़ कर जेवरात चोरी

Fri, 22 May 2026 01:17 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
दुबौलिया। थाना क्षेत्र के सरैया अतिबल गांव में बुधवार की रात घर के दरवाजे का ताला तोड़कर घुसे चोरों ने करीब दस लाख रुपये के जेवरात और 70 हजार नकदी उठा ले गए। जानकारी होने पर पीड़ित ने दुबौलिया पुलिस को प्रार्थनापत्र देकर अज्ञात चोरों के विरुद्ध कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, थाना क्षेत्र के सरैया अतिबल गांव निवासी अजय सिंह परिवार सहित बरामदे वाले कमरे में सोए थे। रात करीब एक से तीन बजे के बीच चोरों ने मेन दरवाजे का ताला तोड़ कर अंदर दो कमरे में घुस कर आलमारी, बक्सा व अन्य जगहों से करीब दस लाख के सोने के आभूषण, एक कमरे में करीब पचास हजार व दूसरे कमरे में रखे बीस हजार नकदी उठा ले गए।
अजय ने बताया कि सुबह उठने पर देखा तो कमरे का ताला टूटा मिला। आलमारी, बक्सा, बेड का सारा सामान बिखरा हुआ था। पीड़ित ने पुलिस को तहरीर दे कर कार्रवाई की मांग की है। थानाध्यक्ष दुबौलिया जीवन त्रिपाठी ने बताया तहरीर मिली है। जांच-पड़ताल की जा रही है। जल्द ही खुलासा कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें