वाल्टरगंज। गोरखपुर-लखनऊ रेलमार्ग पर स्थित थाना क्षेत्र के बहेरिया गांव के सामने सुबह करीब सात बजे अप ट्रैक पर ट्रेन की चपेट में आने से एक बुजुर्ग की मौत हो गई। घटना देख आसपास के लोगों की भीड़ जुट गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पहचान कराने के जुट गई। थोड़ी ही देर में थाना क्षेत्र के बहेरिया गांव के प्रियांशु पुत्र रहीश चंद ने शव की पहचान बाबा हजारी प्रसाद (62) वर्ष के रूप में की।