बस्ती। शहर के डमरूआ मोहल्ले में बंद पड़े एक मकान का ताला तोड़कर चोरी का मामला प्रकाश में आया है। चोर मकान में रखे जेवरात, नकदी व अन्य सामान उठा ले गए। घटना की सूचना डायल 112 पर दी। पुलिस ने घटनास्थल पर जांच कर साक्ष्य जुटाए।
शहर के डमरुआ निवासी गया प्रसाद दुबे दिल्ली रहते हैं। उनके मकान में हर्रैया थानाक्षेत्र के करमडाडे निवासी अधिवक्ता अवधेश पांडेय किराए पर रहते हैं। श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के दिन ताला लगाकर अपने गांव चले गए थे। सोमवार की सुबह जब पहुंचे तो दरवाजे पर लगा ताला टूटा हुआ था। अंदर सारा सामान बिखरा पड़ा था। अधिवक्ता के अनुसार चोर बक्से, अलमारी में रखे जेवरात, नकदी, कपड़े आदि कीमती सामान उठा ले गए। इस मकान मालिक गया प्रसाद दूबे दिल्ली में रहते हैं। एक कमरे में मकान मालिक का सामान रखा था। इस कमरे को भी चोरों ने खंगाल डाला। सूचना पाकर पहुंची कोतवाली पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।