फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सराफा कारोबारी को अपहरण की धमकी, मांगी फिरौती

विज्ञापन
विज्ञापन
सराफा कारोबारी को अपहरण की धमकी, मांगी फिरौती
विज्ञापन

बभनान/बस्ती। सराफा कारोबारी के बच्चों का अपहरण करने की धमकी देकर पांच लाख रुपये की फिरौती मांगने का मामला प्रकाश में आया है। प्रकरण की शिकायत व्यापारी ने गौर थाने में की है। घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ रंगदारी मांगने का मुकदमा दर्ज कर कारोबारी के परिजनों को सुरक्षा व्यवस्था प्रदान कर दी है।
विज्ञापन

गौर थाना क्षेत्र के वार्ड नंबर 10 महागौरी नगर, नगर पंचायत बभनान निवासी दीप कुमार गुप्ता ने बताया है कि वार्ड नंबर नौ दीनदयाल नगर में सदल प्रसाद राम जियावन सर्राफा के नाम से उनकी दुकान है। नौ अप्रैल की दोपहर में करीब तीन बजे व्हाट्सएप नंबर एक मैसेज आया कि कल पांच लाख रुपये की व्यवस्था कर मेरे हवाले कर दो, नहीं तो तुम्हारी बेटी का अपहरण कर शव तुम तक पहुंचा दूंगा। उन्होंने तहरीर में बताया है कि जब उस नंबर पर फोन किया तो कहा गया कि पांच दिनों के अंदर पैसे की व्यवस्था कर लो नहीं तो तुम्हारी बेटी की अपहरण कर हत्या कर दूंगा। तब से पूरा परिवार अनहोनी की आशंका को लेकर दहशत व भय में है। फिरौती मांगने वाला व्हाट्सएप पर लगातार मैसेज कर रहा है। व्हाट्सएप पर कॉल भी कर रहा है। प्रभारी निरीक्षक गौर संजय कुमार ने बताया कि पीड़ित के परिजनों की सुरक्षा के लिए पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम गठित कर जांच पड़ताल की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें