फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीन चरणों में होगी खेल कॉलेज की प्रवेश परीक्षा

विज्ञापन
विज्ञापन
तीन चरणों में होगी खेल कॉलेज की प्रवेश परीक्षा
विज्ञापन

बस्ती। प्रदेश के तीन खेल कॉलेजों के कक्षा छह में प्रवेश के लिए चयन परीक्षा 11 मई से तीन चरणों में आयोजित की जाएगी। इसके लिए अमर शहीद सत्यवान सिंह क्षेत्रीय क्रीड़ा स्टेडियम में बस्ती सहित सिद्धार्थनगर व संतकबीरनगर का चयन ट्रायल होगा। जहां खिलाड़ियों का शारीरिक और खेल कौशल परखा जाएगा। शारीरिक परीक्षा में 50 नंबर की होगी। इसे पास करने के लिए कम से कम 20 अंक लाना अनिवार्य होगा।
प्रदेश के गोरखपुर, लखनऊ और इटावा में स्थित खेल कॉलेजों में खिलाड़ियों को पढ़ाई के साथ खेल कौशल का भी प्रशिक्षण दिया जाता है। इन कॉलेजों में प्रवेश मिलने के बाद खिलाड़ियों का सारा खर्च सरकार उठाती है। हालांकि खेल कॉलेजों में प्रवेश की प्रक्रिया कठिन है। प्रवेश के लिए पहले चरण में चयन ट्रायल लिया जाएगा। यह चयन ट्रायल संबंधित मंडल स्तर पर होगा। बस्ती मंडल का चयन ट्रालय अमर शहीद सत्यवान सिंह क्षेत्रीय क्रीड़ा स्टेडियम में लिया जाएगा। मंडल स्तर पर आयोजित चयन ट्रायल में सौ व आठ सौ मीटर दौड़, स्टैंडिंग ब्राड जंप, शटल रन, मेडिसिन बाल थ्रो का परीक्षण लिया जाएगा। इसके अलावा संबंधित खेल में अभ्यार्थी का कौशल परीक्षण भी होगा। प्रथम चरण उत्तीर्ण होने के बाद अभ्यार्थियों को दूसरे चरण की परीक्षा उनके द्वारा चयनित खेल के अनुसार संबंधित खेल कॉलेज में होगी। दूसरा चरण उत्तीर्ण होने के बाद तीसरे चरण में अभ्यार्थी की काउंसलिंग और प्रवेश संबंधित प्रक्रिया पूरी की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

इन खेलों का होगा चयन ट्रायल
- मंडल के तीनों जिलों का चयन ट्रायल बस्ती के क्षेत्रीय क्रीड़ा मैदान में 11 मई से होगा। क्षेत्रीय क्रीड़ा अधिकारी संजय शर्मा ने बताया कि क्रिकेट, फुटबाल, वालीबाल, एथलेटिक्स, जिम्नास्टिक, कुश्ती, तैराकी, कबड्डी, जूड़ो एवं बैडमिंटन खेलों का चयन ट्रायल लिया जाएगा। आवेदन फार्म और प्रक्रिया जानने के लिए खिलाड़ी अपने जिले के खेल विभाग से किसी कार्यदिवस में संपर्क कर सकते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें