फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जेल का ठेकेदार बताकर दो लाख की ठगी

विज्ञापन
विज्ञापन
जेल का ठेकेदार बताकर दो लाख की ठगी
विज्ञापन

35 ट्राली ईंट भेजने का सौदा करके किया गोलमाल
ऑनलाइन भुगतान की फर्जी रसीद भेजकर ले लिया दो लाख
कलवारी (बस्ती)। खुद को जेल निर्माण का ठेकेदार बताकर जालसाज ने कलवारी क्षेत्र के ईंट भट्ठा व्यवसाई से दो लाख रुपये की ठगी कर ली। 35 ट्राली ईंट का आर्डर देकर पहले उसने सात लाख रुपये ऑनलाइन पेमेंट की रसीद भेजा। बाद में ज्यादा रकम भेजने की बात कहकर दो लाख रुपये वापस ले लिया। पुलिस मुकदमा दर्ज कर मामले की तफ्तीश कर रही है।
विज्ञापन

कलवारी थानाक्षेत्र के पापुलर ब्रिक फील्ड खेमऊपुर के प्रोप्राइटर आंबेडकर जनपद के हंसवर थानाक्षेत्र के धौरहरा नौरहनी निवासी एकलाख अहमद ने कलवारी पुलिस को तहरीर दी, जिसमें बताया कि कामेश्वर दत्त व संजय कोरी पता अज्ञात ने अपने को ठेकेदार बताकर जिला जेल में 35 ट्राली ईंट भेजने का आर्डर दिया। सात अगस्त को उसके मोबाइल फोन पर सात लाख रुपये का ऑनलाइन पेमेंट का मैसेज भेज दिया। इसके अगले दिन आठ अगस्त को अधिक रकम भेजने की बात कहकर दो लाख रुपये नकद भी ले लिया। बाद में खाते का बैलेंस चेक किया गया तो उसने खाते में ऑनलाइन रकम भेजा ही नहीं था। थानाध्यक्ष कलवारी अरविंद कुमार शाही ने बताया कि तहरीर के आधार पर दो लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें