फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रोजगार देने के संकल्प के साथ उतरे हैं मैदान में

विज्ञापन
विज्ञापन
कांग्रेस प्रत्याशी बसंत चौधरी ने क्षेत्र में किया जनसंपर्क
विज्ञापन

बस्ती। रुधौली विधानसभा क्षेत्र की बेरोजगारी दूर करने, लोगों को शिक्षा और रोजगार से जोड़ने के बड़े संकल्प को लेकर चुनाव मैंदान में उतरे हैं। कांग्रेस प्रत्याशी बसंत चौधरी ने बृहस्पतिवार को विधानसभा क्षेत्र के भितेहरा, पचारीकला, पिपरपाती खुर्द, मुंगहरा, गनवरिया कला, डड़वा भइया, मुड़िला, पैड़ा, खम्भा, कोहरा, राघवजोत, नेवादा, बरगदवा सहित अनेक गांवों में सघन संपर्क किया।
गांवों के खेत खलिहान से गुजरते हुए बसंत चौधरी ने कहा कि अपने अमूल्य मतों को यू हीं न गंवा दें, आपकी ताकत से रुधौली की तकदीर बदल सकती है। कहा कि उनके पास विकास की पूरी योजना है। वे चाहते हैं कि विधानसभा क्षेत्र में कोई युवा, बहू, बेटी बेरोजगार न रहे, युवाओं को निशुल्क तकनीकी शिक्षा देकर उन्हें दक्ष बनाया जाए। जब तक जमीनी धरातल पर काम नहीं होगा बदलाव आना मुश्किल है। यदि लोग जाति, धर्म की दीवारों से चिपके रहे तो फिर कोई उद्यमी ऐसा साहस नहीं कर पाएगा। कहा कि यदि आप लोग चाहते हैं कि आपका बेटा छोटी नौकरियों के लिए परदेश जाने को मजबूर न हो, माताओं, बहु- बेटियों के भविष्य के लिए मतदान करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

संपर्क के दौरान कनिकराम चौधरी, विश्वनाथ चौधरी, पंकज चौधरी, त्रिभुवन चौधरी, विजय चौधरी, चंद्र प्रकाश चौधरी, विनोद पांडेय, रामचंद्र पांडेय, दीपमणि पांडेय, अभिषेक पाठक, राजकुमार उपाध्याय, वेद प्रकाश उपाध्याय, बदरे आलम, सई मोहम्मद, मोहम्मद आरिफ, रमजान अली, हाजी अब्दुल वहाब, निसार अहमद, लुकमान अहमद, मोहम्मद फारूख आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें