फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जल निगम कर्मियों ने दिया धरना

विज्ञापन
विज्ञापन
जल निगम कर्मियों ने दिया धरना
विज्ञापन

बस्ती। उत्तर प्रदेश जल निगम संघर्ष समिति के बैनर तले कर्मियों ने शुक्रवार को एक दिवसीय धरना देकर डीएम को संबोधित ज्ञापन तहसीलदार को सौंपा। कर्मियों ने कहा कि उनकी मांगों को निस्तारण नहीं किया गया तो आने वाले दिनों वे आंदोलन तेज करेंगे।
जल निगम कर्मियों ने कहा कि निगम के कार्यरत और सेवानिवृत्त कर्मियों का सितंबर 2020 से अब तक के वेतन तथा पेंशन का भुगतान तत्काल कराया जाए। समस्त कार्मिकों का वेतन और पेंशन नियमित रूप से ट्रेजरी से भुगतान कराया जाए। वर्ष 2016 से कर्मचारियों के छठें वेतनमान के वेतन तथा पेंशन के बकाया एरियर का भुगतान भी कराया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

जल निगम के कार्यरत और सेवानिवृत्त कर्मियों का वर्ष 2016 से सप्तम वेतनमान का लाभ प्रदान कराए जाए। इस मौके पर रेहान फारूकी, डीएस शुक्ला, सुशील आनंद सिंह, वीरेंद्र कुमार कनौजिया, शक्ति श्रीवास्तव, अंगद नाथ मिश्रा, रामबचन राम मौर्य, अशफाक आलम कुरेशी, रामसुमेर, परशुराम वर्मा, अमित कुमार श्रीवास्तव, आज्ञाराम, राम शंकर, जयप्रकाश, नंदलाल तथा अन्य कर्मचारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें