फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिले में 27 और लोग कोरोना संक्रमित मिले

विज्ञापन
विज्ञापन
जिले में 27 और लोग कोरोना संक्रमित मिले
विज्ञापन

बस्ती। जिले में 27 और लोग कोरोना संक्रमित मिले हैं। इनमें बाल संप्रेक्षण गृह के 15 लोग शामिल हैं। वहीं होटलों में कराई गई जांच में 12 की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई है।
प्रशासन के निर्देेेश पर कोरोना जांच का सिलसिला जारी है। इसी क्रम में शहर के दो नामचीन होटलों और बाल संप्रेक्षण गृह में कराई गई जांच के बाद महर्षि वशिष्ठ मेडिकल कॉलेज से 27 की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई है। यह जानकारी नोडल अधिकारी डॉ. अजीत कुशवाहा ने बताया कि जांच लगातार चल रही है। जो लोग पॉजिटिव मिल रहे हैं, उनको सुरक्षा के लिहाज से बाहर न निकलने के लिए कहा जा रहा है। जिले में अब तक 5333 की रिपोर्ट पॉजिटिव आ चुकी है।
विज्ञापन

दूसरी ओर पहले से संक्रमित नौ मरीजों की रिपोर्ट निगेटिव आने के बाद उन्हें डिस्चार्ज कर दिया गया है। अब तक 5140 लोग स्वस्थ हो चुके हैं। जिले में 92 केस एक्टिव हैं। डीएम आशुतोष निरंजन ने बताया कि 763 की रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है।
विज्ञापन

जिले में 12 स्थान कंटेनमेंट जोन घोषित किए गए हैं। इसमें सदर क्षेत्र में सात, हर्रैंया में तीन तथा भानपुर और रुधौली में एक-एक स्थल कंटेनमेंट घोषित हैं। यहां आवागमन पर प्रतिबंध है। अब तक 307276 नमूने जांच के लिए भेजे जा चुके हैं। इसमें 306513 की जांच रिपोर्ट प्राप्त हो चुकी है। 301180 की रिपोर्ट निगेटिव आ चुकी है। कोरोना संक्रमण से जिले में अब तक 99 लोगों की मौत हो चुकी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें