फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: 14 लोगों को सियार ने काटा, मची अफरा-तफरी

Fri, 31 Jan 2025 12:14 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
गौर सीएचसी पर पहुंचकर लोगों ने लगाया इंजेक्शन, लोगों ने मार डाला तब मिली राहत
विज्ञापन


संबद न्यूज एजेंसी

बभनान। कस्बे में बृहस्पतिवार की सुबह पागल सियार ने एक के बाद एक 14लोगों को अपना शिकार बनाया। हालांकि, उसके हमले से कोई गंभीर रूप से घायल नहीं हुआ है। सियार के हमले की जानकारी लोगों को सुबह उठते ही हुई और बाद में एकत्र होकर लोगों ने उसे रेलवे क्रॉसिंग के पास दौड़ा कर मार डाला। इसके पहले कस्बे में अफरा-तफरी का माहौल बना रहा।
जानकारी के अनुसार, बृहस्पतिवार की भोर में नगर पंचायत के सुभाष नगर वार्ड में एक सियार सफाई कर्मचारी राम लखन (19) को काट लिया। अभी लोग कुछ समझ पाते कि वह हर्रैया तिराहे पर स्थित बस स्टैंड के पास रहने वाले अरविंद सिंह (55) को काट लिया। इसके बाद सियार ने रेलवे स्टेशन के पूर्वी रेलवे क्रॉसिंग के पास एक दुकान पर लेटे दो रेल यात्रियों को काट लिया।
विज्ञापन

बाद में लक्ष्मीबाई नगर वार्ड निवासी गीता (50), लल्लू (55) व हरीश (45), मंजू (40), मनी (06), केवटहिया की रागिनी (19), आशा देवी (45), आदित्य कुमार (05), हुबराजी देवी (80) को सियार ने काटकर घायल कर दिया। बाद में पूर्वी रेलवे क्रॉसिंग पर एकत्र हुए लोगों ने सियार को पीट-पीट कर मार डाला।
विज्ञापन

इसके बाद कस्बे के लोगों ने राहत की सांस ली। सियार के हमले से घायल हुए लोगों को सीएचसी गौर में इलाज कर एंटी रेबीज का इंजेक्शन लगाया गया। इस संबंध में वन रक्षक धर्मेंद्र कुमार यादव ने बताया कि सियार के हमले की जानकारी नहीं मिली है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें