फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कर्मचारियों ने काली-सफेद पट्टी बांध जताया विरोध

विज्ञापन
विज्ञापन
काली-सफेद पट्टी बांधकर जताया विरोध
विज्ञापन

सिंचाई विभाग के कर्मचारियों ने बुलंद की आवाज
संवाद न्यूज एजेंसी
बस्ती। मिनिस्ट्रियल एसोसिएशन ऑफ सर्किल ऑफिसेज के बैनर तले बुधवार को सिंचाई विभाग के कर्मचारियों ने काली व सफेद पट्टी बांध कर विरोध जताया और अपनी मांगों को दोहराया। कर्मचारियों के अनुसार यह क्रमिक विरोध लगातार मांगें पूरी होने तक जारी रहेगा।
विज्ञापन

मिनिस्ट्रियल एसोसिएशन ऑफ सर्किल ऑफिसेज के प्रांतीय उपाध्यक्ष अशोक कुमार ने बताया कि सिंचाई एवं जल संसाधन विभाग के प्रमुख अभियंता-परिकल्प एवं नियोजन को पत्र सौंप कर बताया गया है कि लगातार अनुरोध के बाद भी सिंचाई एवं जल संसाधन विभाग मंडलीय संवर्ग के कर्मचारियों की समस्याओं का निस्तारण नहीं कर रहा है। बताया कि मंडलीय संवर्ग के लिपिकों व सहायकों का स्थायीकरण व प्रोन्नति आदि विभिन्न समस्याओं के निराकरण की कार्रवाई पूरी होने तक विरोध-प्रदर्शन जारी रहेगा। गुरुवार को भी कर्मचारी अपने बाएं हाथ में काली व दाहिने हाथ में सफेद पट्टी बांधकर विरोध जताएंगे। काली पट्टी विभाग की उदासीनता व सफेद पट्टी सरकार की कर्मचारियों के प्रति सकारात्मकता का प्रतीक है। प्रांतीय उपाध्यक्ष ने बताया कि तीन जून को जनपद शाखाएं अपने अधीक्षण अभियंता व मुख्य अभियंता के माध्यम से प्रमुख अभियंता सिंचाई एवं जल संसाधन को संबोधित ज्ञापन सौंपेंगे और दो जून को कर्मचारी उपवास कर लंच समय में शांतिपूर्वक रामधुन का गायन करेंगे। छह जून को मीडिया ब्रीफिंग की जाएगी और सात जून को लंच के समय हनुमान चालीसा का पाठ किया जाएगा। वहीं, आठ जून को सिंचाई व जल संसाधन विभाग के प्रमुख अभियंता कार्यालय के समक्ष प्रदेश व्यापी सत्याग्रह आंदोलन किया जाएगा। इसके बाद प्रदेश व्यापी क्रमिक भूख हड़ताल व आमरण अनशन का आगाज किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें