फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

19वीं जूनियर खो-खो चैंपियनशिप आज से

विज्ञापन
विज्ञापन
19वीं जूनियर खो-खो चैंपियनशिप आज से
विज्ञापन

विभिन्न जिलों की 60 से अधिक टीमें लेंगी हिस्सा
प्रतियोगिता का उद्घाटन करेंगे सांसद
संवाद न्यूज एजेंसी
बस्ती। जनपद में पहली बार सब जूनियर स्टेट खो-खो चैंपियनशिप एवं यूपी जूनियर गोल्ड कप का आयोजन दो जून से प्रस्तावित है। अमर शहीद सत्यवान सिंह क्रीड़ा स्टेडियम में चैंपियनशिप की तैयारियां पूरी हो चुकीं हैं। प्रतियोगिता का उद्घाटन सांसद हरीश द्विवेदी करेंगे। इसमें प्रदेश भर से 60 से अधिक टीमें हिस्सा ले रही हैं।
विज्ञापन

कोरोना संक्रमण का असर कम होने के बाद खेल गतिविधियां पटरी पर आती दिख रहीं हैं। करीब दो साल तक स्थगित रहीं खेल गतिविधियों से खिलाड़ियों को भविष्य की चिंता सताने लगी थी। लेकिन लगातार प्रदेश स्तर पर तमाम प्रतियोगिताएं आयोजित होने से खिलाड़ियों की उम्मीदों को पंख लग गए हैं। स्टेडियम में दो से चार जून तक 19वीं सब जूनियर चैंपियनशिप और जूनियर गोल्ड कप का आयोजन खो-खो संघ की ओर से किया जा रहा है। खो-खो संघ के जिलाध्यक्ष नरेंद्र नाथ त्रिपाठी ने बताया कि प्रतियोगिता में प्रदेश भर से 60 से अधिक टीमें हिस्सा ले रही हैं। खिलाड़ियों के रहने और खाने का इंतजाम संघ की ओर से किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें