फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: बीच-बचाव करना पड़ा महंगा, दबंगों ने दुकानदार को पीटा

विज्ञापन
विज्ञापन
नगर बाजार। क्षेत्र के अकारी बाजार में एक दुकानदार को दो पक्षों के बीच झगड़ा शांत कराना भारी पड़ गया। आरोप है कि बीच-बचाव से नाराज दबंगों ने दुकान पर चढ़कर मारपीट की और जान से मारने की धमकी दी।
विज्ञापन

पीड़ित संतोष कुमार सिंह पुत्र स्व. अयोध्या सिंह निवासी ग्राम तिघरा थाना लालगंज ने थाना नगर में दी तहरीर में बताया कि वह पिछले करीब पांच वर्षों से अकारी बाजार में हार्डवेयर की दुकान चलाते हैं। 16 अप्रैल को उनकी दुकान के पास दो लोगों के बीच झगड़ा हो रहा था, जिसे उन्होंने बीच-बचाव कर शांत करा दिया।
आरोप है कि इसी बात से नाराज होकर मोटू पुत्र श्याम देव चौधरी अपने तीन साथियों के साथ लाठी-डंडा व हाकी लेकर उनकी दुकान पर चढ़ आया। गाली-गलौज करते हुए आरोपियों ने उनके साथ हाथापाई की और धक्का देकर नीचे गिरा दिया। जाते समय आरोपियों ने धमकी दी कि अगर दोबारा दुकान खोली तो हाथ-पैर तोड़ देंगे।
विज्ञापन

थाना प्रभारी भानु प्रताप सिंह ने बताया कि मामले में अभियोग पंजीकृत कर जांच शुरू कर दी गई है। आरोपियों की पहचान कर जल्द ही उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें