फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: छेड़खानी के आरोप में प्राथमिकी दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
बस्ती। पुरानी बस्ती पुलिस ने छेड़खानी के मामले में प्राथमिकी दर्ज की है। थाना क्षेत्र के रहने वाले व्यक्ति ने थाने पर तहरीर देकर बताया है कि उनकी बेटी शहर के एक कांवेंट स्कूल में पढ़ती है। दोपहर करीब एक बजे तक स्कूली वाहन से घर आ जाती है। शनिवार को दोपहर करीब दो बजे तक नहीं पहुंची तो स्कूल से संपर्क किया। स्कूल वाहन के चालक से जानकारी मिली कि उसे छुट्टी के बाद समय से गंतव्य तक छोड़ दिया गया था। आरोप है कि इस दौरान बेटी को तलाशते हुए घर के बगल में स्थित एक किराएदार के मकान में पहुंचे तो यहां पर बेटी बेहोशी की हालत में मिली। आरोप है कि किराएदार अमित शुक्ला उनकी बेटी को बहला-फुसलाकर साथ में अपने कमरे में ले गया और उसके साथ छेड़खानी करने लगा। विरोध करने पर बेटी को मारापीटा, जिससे उसे चोट आई है। पुरानी बस्ती पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें