फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: गर्मी को देखते हुए तालाब पोखरों को भरने के निर्देश

विज्ञापन
विज्ञापन
बस्ती। विकास भवन सभागार में जनपद सिंचाई बंधु की बैठक का आयोजन उपाध्यक्ष सिंचाई बंधु गजेन्द्र मणि त्रिपाठी की अध्यक्षता में हुई। उन्होंने उपस्थित विभागीय अधिकारियों को निर्देश दिया कि शासन की मंशा के अनुरूप वर्तमान में तालाब, पोखरों को भरा जाना है।
विज्ञापन

इसके लिए आपसी समन्वय से कार्य पूर्ण कराया जाना सुनिश्चित करें। समिति का उद्देश्य किसानों की समस्याओं का त्वरित निस्तारण कराना है। अधिशासी अभियंता नलकूप विपिन कुमार वर्मा ने बताया कि वर्तमान में 50 तालाब व 59 पोखरों को जल से संतृप्त किया जा चुका है। अवशेष तालाब, पोखरों को भरे जाने की कार्यवाही संचालित है। यांत्रिक दोष से बंद नलकूप भी संचालित किए जा रहे है।
विधायक प्रतिनिधि कप्तानगंज गुलाब चंद्र सोनकर ने कहा कि पूर्व की बैठक में वित्तीय वर्ष 24-25 तथा 25-26 में नलकूपों के स्थापना, मरम्मत में की गई संपूर्ण धनराशि का ब्योरा प्रस्तुत नहीं किया गया, यह स्थिति असंतोषजनक है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें