महिला अस्पताल में नर्सिंग डे पर आयोजित कार्यक्रम स्रोत विभाग
बस्ती। अंतरराष्ट्रीय नर्सिंग दिवस के अवसर पर जिला अस्पताल, महिला अस्पताल, मेडिकल कॉलेज के ओपेक चिकित्सालय कैली और एएनएम ट्रेनिंग सेंटर में नर्सिंग डे पर केक काटा गया और मरीजों के सेवा के लिए स्टाफ नर्सों को सम्मानित किया गया।
सीएमओ डॉ. राजीव निगम ने कहा कि स्वास्थ्य व्यवस्था में नर्सें मजबूत कड़ी बनकर मरीजों की जान बचाने के लिए तत्पर रहती हैं।
जिला महिला अस्पताल बस्ती के हौसला ट्रेनिंग सेंटर में सम्मान समारोह का आयोजन हुआ। अध्यक्षता सीएमएस डॉ. अनिल कुमार ने की। निष्ठा व सेवा भाव से मरीजों की सेवा करने वाले नर्सिंग स्टॉफ के कार्यों को सराहा गया। सीएमएस ने कहा कि बिना नर्सिंग स्टॉफ के किसी अस्पताल की कल्पना ही नहीं की जा सकती है।
सिस्टर बबीता, पूनम, सुमन, शशि, संगीता, अनीता, माया, रीतम एवं प्रतिभा ने अपने अनुभवों को साझा करते हुए कहा कि एक मरीज को स्वस्थ होकर घर जाते हुए देखना एक नर्स के लिए सबसे सुखद अवसर होता है।