फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक्सपायर कोल्डड्रिंक पीने से कपड़ा व्यवसायी का भांजा बीमार, जांच के निर्देश

विज्ञापन
विज्ञापन
एक्सपायर कोल्डड्रिंक पीने से कपड़ा व्यवसायी का भांजा बीमार, जांच के निर्देश
विज्ञापन

- खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने लिया नमूना
संवाद न्यूज एजेंसी
परशुरामपुर। क्षेत्र के गोपीनाथपुर बाजार निवासी कपड़ा व्यवसायी दिनेश कुमार वर्मा का भांजा शिवम (10) एक्सपायरी डेट की कोल्डड्रिंक पीने के बाद बीमार हो गया। मामले की सूचना पाकर खाद्य सुरक्षा अधिकारी मुकेश श्रीवास्तव जांच करने पहुंचे। परिजनों ने बोतल में बची कोल्डड्रिंक जांच अधिकारी को नमूने के रूप में सौंपा।
विज्ञापन

दिनेश ने बताया कि बृहस्पतिवार को श्रृंगीनारी बाजार में स्थित एक दुकान से भांजे के लिए कोल्डड्रिंक खरीदा। उसे पीने के बाद शिवम की तबीयत अचानक बिगड़ने लगी। पेट व सीने में दर्द और दस्त होने लगा। स्थानीय डॉक्टरों को दिखाने के बाद उसे सीएचसी परशुरामपुर ले गए। तब जाकर स्थित सामान्य हुई। बताया कि मामले की सूचना ज्वाइंट मजिस्ट्रेट हर्रैया अमृत पाल कौर को दिया। उनके निर्देश पर खाद्य सुरक्षा अधिकारी शुक्रवार को नमूना लेने पीड़ित के घर पहुंचे। खाद्य सुरक्षा अधिकारी ने श्रृंगीनारी स्थित कोल्डड्रिंक की दुकान और परशुरामपुर स्थित आपूर्तिकर्ता के यहां से नमूना लिया। जिस कोल्डड्रिंक को पीने से शिवम बीमार हुआ था, उस पर मैन्युफैक्चरिंग डेट 21-10-2021 लिखा हुआ है। बॉटल पर लिखे गए निर्देश के अनुसार कोल्डड्रिक निर्मित तिथि से महज पांच माह तक पीने योग्य होती है। खाद्य सुरक्षा अधिकारी ने बताया कि जांच के लिए नमूना ले लिया गया है। जिसे प्रयोगशाला भेजा जा रहा है। रिपोर्ट आने के बाद अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें