ज्वाइंट मजिस्ट्रेट ने पुलिस टीम के साथ कस्बे में की पैदल गश्त
विज्ञापन
रुधौली। दीपावली पर सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनजर शनिवार को ज्वाइंट मजिस्ट्रेट नौशीन ने सीओ अनिल कुमार सिंह और प्रभारी निरीक्षक संजय कुमार दुबे के साथ कस्बे में पैदल गश्त की। इस दौरान मुख्य बाजारों और भीड़भाड़ वाले इलाकों का जायजा लिया गया। संदिग्ध व्यक्तियों और वाहनों की जांच भी की गई।
अधिकारियों ने पटाखा लाइसेंसधारियों के भंडारण और बिक्री स्थलों का औचक निरीक्षण किया। जांच के दौरान कुछ अवैध दुकानों से पटाखे जब्त किए गए। अधिकारियों ने दुकानदारों को शासन के दिशा-निर्देशों और सुरक्षा मानकों का कड़ाई से पालन करने की हिदायत दी। संवाद