फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उड़ती रही पेपर लीक की अफवाह, दौड़ते रहे जिम्मेदार

विज्ञापन
विज्ञापन
उड़ती रही पेपर लीक की अफवाह, दौड़ते रहे जिम्मेदार
विज्ञापन

कभी जीआरए तो कभी शिवहर्ष इंटर कॉलेज में पर्चा आउट होने की मिली सूचना
संवाद न्यूज एजेंसी
पुरानी बस्ती। छह नवंबर को डीएलएड 2019 बैच के दूसरे सेमेस्टर का गणित का पेपर लीक होने का मामला नहीं थमा था कि सोमवार को फिर पेपर लीक होने की बात सामने आने लगी। जानकारी मिलने पर सचल दल की टीमें व अफसर दौड़ते रहे। जांच के बाद परीक्षा प्रभारी ने इसे कोरी अफवाह करार दिया।
डीएलएड 2018 बैच के चतुर्थ सेमेस्टर की तीन दिवसीय परीक्षा के पहले दिन जिला प्रशासन और डायट परीक्षा को नकल विहीन करवाने में जुटा रहा। पेपर शुरू होने के कुछ देर बाद अफवाह उड़ी कि जीआरएस इंटर कॉलेज में कुछ प्रशिक्षुओं को नकल पर्ची के साथ पकड़ा गया है। जब सचल दल वहां पहुंचा तो ऐसा कुछ भी नहीं मिला। वहां परीक्षा शांतिपूर्ण ढंग से चल रही थी।
विज्ञापन

अभी जांच चल ही रही थी कि इसी सूचना मिली शिवहर्ष किसान इंटर कालेज में कुछ प्रशिक्षु एक पेड़ के नीचे एकत्रित हुए हैं। उनके पास मोबाइल पर पेपर पहुंच गया है। पेपर हल कराकर प्रशिक्षुओं को मुहैया कराया जा रहा है। यहां भी टीम को वहां भी कुछ मिला। इसके बाद अन्य केंद्रों का भ्रमण दिन भर टीम करती रही, कहीं उसके हाथ कुछ नहीं लगा। परीक्षा केंद्रों के आसपास परीक्षार्थी यह चर्चा करते सुने गए कि धुआं उठा है आग कहीं न कहीं तो लगी ही होगी।
डायट के परीक्षा प्रभारी कुलदीप चौधरी ने कहा कि जीआरए और शिवहर्ष इंटर कॉलेज में पेपर लीक होने की सूचना मिली थी। जांच में यह बात सत्य नहीं पाई गई। पर्चा आउट होने की बात पूरी तरह निराधार है। यदि कोई भी ऐसा मामला संज्ञान में आता है तो परीक्षा नियामक प्राधिकारी प्रयागराज को कार्रवाई की संस्तुति करते हुए पत्र लिखा जाएगा।
विज्ञापन

एसडीएम के नेतृत्व में गठित है सचल दल
डीएलएड परीक्षा को पारदर्शी ढंग से कराने के एसडीएम आशा राम वर्मा के नेतृत्व में सचल दल गठित किया गया है। जिसमें डायट के दो प्रवक्ता गोविंद प्रसाद, भुवनेश्वरी के अलावा डीआईओएस डॉ. बृजभूषण मौर्या शामिल हैं। सचल दल पांचों परीक्षा केंद्रों पर समय समय पर जा कर निरीक्षण करता है। इसके अलावा हर केंद्र पर एक एक जिला प्रशासन द्वारा नामित स्टेटिक मजिस्ट्रेट और डायट और डीआईओएस की संयुक्त टीम के नामित पर्यवेक्षक ने भी दिन भर परीक्षा पर निगाह जमाए हुए हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें