फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रेक्षकों ने मतदान एवं मतगणना स्थल का किया निरीक्षण

विज्ञापन
विज्ञापन
प्रेक्षकों ने मतदान एवं मतगणना स्थल का लिया जायजा
विज्ञापन

बस्ती। विधानसभा सामान्य निर्वाचन में मतदान एवं मतगणना स्थल कृषि उत्पादन मंडी समिति का भारत निर्वाचन आयोग के प्रेक्षकों ने स्थलीय निरीक्षण किया। डीएम/डीईओ सौम्या अग्रवाल ने प्रेक्षकों को मतदान से लेकर मतगणना तक की व्यवस्था व अब तक की तैयारियों से अवगत कराया।
बताया कि पांच विधानसभाओं के लिए अलग-अलग कमरे निर्धारित कर दिए गए हैं। यहां से दो मार्च को मतदान पार्टी रवाना की जाएगी। तीन मार्च की शाम वापस आकर इन्हीं कमरों के स्ट्रांग रूम में ईवीएम रखी जाएगी। इसके अलावा एक अतिरिक्त कक्ष प्रत्येक विधानसभा में निर्धारित किया गया है, जहां ईवीएम तथा वीवीपैट मशीन सील करके रखी जाएगी। सभी कमरों के बाहर सीसीटीवी कैमरे लगाकर निगरानी रखी जाएगी। बताया कि 10 मार्च को मंडी समिति के प्लेटफार्म पर मतगणना कराई जाएगी। इस पूरे स्थान को बैरिकेडिंग करके सुरक्षित किया जाएगा। मतगणना टेबल के पास ही प्रत्याशियों के एजेंट के बैठने की व्यवस्था होगी ताकि वे मतगणना की प्रत्येक गतिविधि को देख सकें। बताया कि मंडी समिति में सभी पांचों विधानसभाओं के मतदान पार्टियों की रवानगी, उनके लिए वाहन की व्यवस्था तथा मतगणना की व्यवस्था की पर्याप्त जगह है।
विज्ञापन

एसपी आशीष श्रीवास्तव ने स्ट्रांग रूम, मतगणना स्थल की सुरक्षा व्यवस्था के बारे में बताया कि तीन मार्च को ईवीएम मशीने स्ट्रांग रूम में सील करने के बाद वहां पर 24 घंटे मजिस्ट्रेट के साथ पुलिस फोर्स लगाई जाएगी। प्रत्याशी के प्रतिनिधि भी वहां पर सुरक्षा की दृष्टि से रह सकते हैं।
विज्ञापन

इस मौके पर प्रेक्षक के.एन. शाह, अरुण के. विजयन, एम. विजय लक्ष्मी, एन. गोहेन, सुशांत कुमार बारिक, एडीएम/उप जिला निर्वाचन अधिकारी अभय कुमार मिश्र, सीआरओ नीता यादव, एएसपी दीपेंद्र नाथ चौधरी, एसडीएम सदर आनंद श्रीनेत, सूरज यादव, गुलाबचंद, शैलेश दुबे, डीएसओ सत्यवीर सिंह, ईओ नगर पालिका अखिलेश त्रिपाठी, अधिशासी अभियंता पीडब्ल्यूडी अशोक सिंह व अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें