फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कार्टून दिखाने के बहाने ननिहाल में मासूम से दुष्कर्म

विज्ञापन
विज्ञापन
कार्टून दिखाने के बहाने ननिहाल में मासूम से दुष्कर्म
विज्ञापन

बस्ती। ननिहाल में रह रही सात वर्षीय मासूम के साथ पड़ोस के युवक ने कार्टून दिखाने के बहाने दुष्कर्म किया। मामला पुरानी बस्ती थानाक्षेत्र का है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन

पीड़िता के पिता के निधन के बाद वह मां के साथ ननिहाल में रहती है। पीड़िता की मां ने तहरीर में आरोप लगाया है कि मायके के पड़ोस में रहने वाला एक युवक 10 अगस्त को दिन में बेटी को मोबाइल फोन में कार्टून दिखाने के बहाने अपने घर ले गया, जहां उसके साथ दुष्कर्म किया और शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी दी। बावजूद इसके उसने आपबीती मां को बताई और फिर थाने पर सूचना दी गई। थाना प्रभारी ब्रजेंद्र पटेल ने बताया कि तहरीर मिलते ही आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म, धमकाने व पॉक्सो एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर धरपकड़ का प्रयास शुरू कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें