फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ओडीएफ गांव में अधूरा शौचालय देख डीएम बिफरे

विज्ञापन
गांव में पहुंचे डीएम डॉ राजशेखर। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
बनकटी। बखरिया गांव में डीएम डॉ. राजशेखर का तेवर खासा कड़ा रहा। औचक निरीक्षण में तमाम खामियां देख उनकी भौंहे तन गईं। जिम्मेदारों को हिदायत दी। कार्य पूरा करने के निर्देश दिए। ओडीएफ की सूची में शामिल दौलतपुर में अधूरा शौचालय देखकर डीएम ने सेक्रेट्री प्रकाश मोहन व एडीओ पंचायत को हिदायत दी। युवा कल्याण अधिकारी अरुण कुमार पांडेय, एडीओ को-ऑपरेटिव मनोज कुमार चतुर्वेदी सहित तीन अधिकारियों की कमेटी गठित कर ओडीएफ के सभी गांवों के निरीक्षण के निर्देश दिए। उन्होंने शौचालयों की प्रगति रिपोर्ट हर दिन शाम तीन बजे तक तलब किया है।  
विज्ञापन

बुधवार की सुबह डीएम बखरिया प्राथमिक विद्यालय पर अचानक पहुंच गए। यहां प्रधान के प्रतिनिधि व ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। डीएम ने स्कूल के पठन-पाठन, विधवा, वृद्धा, दिव्यांग पेंशन के साथ प्रधानमंत्री आवास के प्रगति की जानकारी ली। ग्रामीण रामकिशुन व रामलौट से कोटे का खाद्यान्न मिलने की बात पूछी।। इसके बाद वे बेसलाइन सर्वे के आधार पर बने सूची का सत्यापन करने में जुट गए। बीडीओ संजय नायक से शौचालय निर्माण की प्रगति पूछा तो वे सेक्रेट्री व एडीओ पंचायत की ओर देखने लगे। इसके बाद डीएम ने गांव में बनाए जा रहे छह शौचालयों को दिखाने को कहा। यहां तत्काल खोदे गए गड्ढों को देख उनका माथा गरम हो गया। सेक्रेट्री व एडीओ पंचायत को चेेतावनी दी। गांव के जितेंद्र शुक्ल ने डीएम से आवास की मांग करते हुए अपना छप्पर का आवास दिखाया, जिस पर उन्होंने एडीओ पंचायत को जॉब कार्ड बनाकर रोजगार उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। बीएलओ मंजू से नए मतदाताओं के बारे में पूछताछ की मगर वह कुछ बता नहीं पाईं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें