फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विधायक के घर तीन दिनों तक आयकर ने खंगाले अभिलेख

विज्ञापन
विज्ञापन
विधायक के घर तीन दिनों तक आयकर ने खंगाले अभिलेख
विज्ञापन

बस्ती। हर्रैया के विधायक अजय सिंह के पैतृक निवासी लजघटा में 22 जुलाई को आयकर टीम जांच पड़ताल के लिए पहुंची। विधायक के पैतृक आवास के अलावा लखनऊ और अन्य ठिकानों पर भी आयकर ने दबिश देकर अभिलेखों को खंगाला। तीन दिनों तक जांच के बाद रविवार को टीम ने जांच पूरी कर ली।
जांच के बाद विधायक अजय सिंह मीडिया से ऑनलाइन मुखातिब हुए। उन्होंने कहा कि आयकर की टीम ने तीन दिनों तक अभिलेखों को खंगाला और मिलान के बाद क्लीन चिट दी। विधायक ने जारी वीडियो में कहा है कि राजनीति उनका व्यवसाय नहीं है। वह सेवा के लिए इसे अपनाएं हैं, मगर उनके पास अन्य व्यवसाय है, जिससे परिवार की आजीविका जुड़ी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

केंद्र सरकार की आयकर टीम की कार्रवाई के लिए उन्होंने जायजा ठहराते हुए कहा कि बगैर सरकार के दबाव के यह संस्था देश में काम कर रही है। मेरे घर सहित कई ठिकानों पर टीम ने जांच-पड़ताल की। एक-एक अभिलेख खंगाले और जब सब कुछ सामान्य मिला तो टीम क्लीन चिट देकर लौट गई। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार में किसी भी संस्था पर कोई दबाव नहीं है। इसी लिए आयकर की टीम यहां जांच कर ली। अन्य सरकारों में ऐसा नहीं था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें