फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खेल प्रतियोगिता में छात्राओं ने दिखाया दम

Sun, 25 Feb 2018 12:52 AM IST
बस्ती, उत्तर प्रदेश्ा
विज्ञापन
दौड़ - फोटो : बस्ती
विज्ञापन
बस्ती। महिला पीजी कॉलेज में शनिवार को क्रीड़ा प्रतियोगिता आयोजित की गई। डॉ. उमेश चंद्र श्रीवास्तव की देखरेख में हुए कार्यक्रम का उद्घाटन प्राचार्या डॉ. रजतलता मिश्रा नें मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण करके किया। 
विज्ञापन


 100 मीटर दौड़ में शैलजा शर्मा प्रथम, रोली चौधरी द्वितीय और मिथिलेश को तृतीय स्थान मिला। वहीं 200 मीटर दौड़ में शैलजा शर्मा प्रथम, प्रियंका चौधरी द्वितीय और रोली चौधरी को तृतीय स्थान मिला। खो-खो प्रतियोगिता में पूजा शर्मा, अनुराधा यादव, वर्षा श्रीवास्तव, गुंजन, नेहा, शिवानी सिंह ने प्रतिभाग किया। प्राचार्य ने कहा कि खेल से छात्राओं के व्यक्तित्व का सर्वांगीण विकास होता है। साथ ही शरीर भी स्वस्थ्य रहता है। इस मौके पर डॉ. सुधा त्रिपाठी, डॉ. सीमा सिंह, डॉ. रघुवर पांडेय, डॉ. मंजरी सिंह, दुर्गेश गुप्ता, तनवीर फतिमा, सुहासिनी सिंह, अनुराग शुक्ला सहित तमाम लोग मौजूद रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें