फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चीनी मिलों के गेट पर जलेंगे अलाव,पीने को मिलेगा गर्म पानी

विज्ञापन
विज्ञापन
चीनी मिलों के गेट पर जलेंगे अलाव, पीने को मिलेगा गर्म पानी
विज्ञापन

बस्ती। कड़ाके की ठंड के मद्देनजर किसानों को राहत दिलाने के लिए उप गन्ना आयुक्त ने चीनी मिलों को सख्त निर्देश दिया है कि चीनी मिलों के गेट एवं यार्ड में किसानों को पीने के लिए गर्म पानी, कंबल व अलाव की सुविधा हर हाल में चीनी मिलें उपलब्ध कराएं। जिससे किसानों को ठंड से राहत मिले।
मामले को गंभीरता से लेते हुए जिला गन्ना अधिकारी मंजू सिंह ने सभी चीनी मिलों को निर्देश दिया है कि किसानों को राहत देने के लिए चीनी मिलें व्यवस्था सुनिश्चित कराएं। यदि ऐसा नहीं पाया गया तो संबंधित चीनी मिलों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। डीसीओ ने बताया कि किसानों को सुविधा मुहैया कराने के लिए गन्ना आयुक्त आर भूस रेड्डी की ओर से पत्र जारी किया गया है। इस संबंध में उप गन्ना आयुक्त गोरखपुर उषा पाल की ओर से पत्र मिला है। इसके आधार पर चीनी मिलों को व्यवस्था सुनिश्चित कराने के लिए कड़ाई से पालन करना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

डीसीओ बताया कि किसानों को कोविड संक्रमण से बचाने के लिए सैनिटाइजर, साबुन व अन्य सुविधाओं की व्यवस्था भी चीनी मिलों की जिम्मेदारी होगी। भीषण ठंड को देखते हुए उप गन्ना आयुक्त की ओर से यह निर्णय लिया गया है कि चीनी मिलों के गेट व यार्ड में अलाव हर हाल में जलाए जाएं। साथ ही पीने के लिए गर्म पानी के साथ कंबल की भी व्यवस्था सुनिश्चित कराते हुए किसानों एवं उनके जानवरों के रुकने के लिए शेड तैयार कराया जाए जिससे किसानों को कोई दिक्कत न हो। कोहरे के दौरान दुर्घटनाओं को रोकने के के मद्देनजर अभियान चलाकर चीनी मिल गेट, गन्ना क्रय केंद्रों पर गन्ने की ढुलाई के लिए प्रयोग किए जा रहे वाहनों पर रिफ्लेक्टर पट्टी अनिवार्य रूप से लगाया जाए। इसके साथ ही ट्रैक्टर व ट्रॉलियों के दोनों कोनों पर छह-छह इंच की लाल व पीले रंग की फ्लोरेसेंट लगाए जाएं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें